लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चार जिलों लखनऊ, हरदोई, सीतापुर व उन्नाव के करीब 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट देंगे। औद्योगिक विकास विभाग की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 25 लाख टैबलेट बांटे जाएंगे। कार्यक्रम में 50 हजार छात्र-छात्राओं के अलावा उनके अभिभावक भी हिस्सा लेंगे। इसी हिसाब से तैयारी की जा रही है। विभाग का दावा है कि इस पहल का मकसद विद्यार्थियों को डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से सक्षम बनाना है।
ये भी पढ़ें - वीरता पुरस्कारों की राशि दोगुनी, स्टांप में छूट:योगी
ये भी पढ़ें - माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी को सगाई की बहुत बहुत बधाई ❤️💐💐💐💐

