नई दिल्ली, एजेंसी। छावनी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नए डे केयर सेंटर सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार किया जाएगा।
इसके लिए 16 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय व रक्षा संपदा महानिदेशालय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। इसका लक्ष्य बुजुर्गों की देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।
