लखनऊ। प्रदेश के 17 जिलों में करीब 55 हजार शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को अक्तूबर का मानदेय नहीं मिल सका है। बजट जारी होने के बावजूद एसएनए स्पर्श पोर्टल से ऑनलाइन भुगतान में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। राज्य परियोजना निदेशालय ने नाराजगी जताते हुए संबंधित जिलों को पत्र भेजा है। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों में निराशा है।

