प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। संसद की विशेष बैठक 30 नवंबर से शुरू हो रही है।
केंद्र सरकार के प्रस्ताव से राज्यों के बीच लोकसभा में प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात बरकरार रहेगा। माना जा रहा कि इससे सरकार दक्षिणी राज्यों की उस आशंका को दूर करना चाहती है, जिसमें जनसंख्या के आधार पर परिसीमन से यूपी-बिहार जैसे अधिक आबादी वाले राज्यों की लोकसभा सीटें तेजी से बढ़ने और दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व कम होने पर चिंता जताई जा रही है। लोकसभा की 543 सीटों में 50% बढ़ोतरी की जाएगी, इसके बाद संख्या 850 हो जाएगी, जिसमें केंद्रशासित प्रदेशों की 35 सीटें होंगी।
ये भी पढ़ें - विशु यादव की 11508 शिक्षक भर्ती पर याचिका स्वीकार कर ली गई है लखनऊ हाईकोर्ट में
ये भी पढ़ें - BSA TRANSFER LIST: 15 बेसिक शिक्षा अधिकारियों का तबादला आदेश
महिला आरक्षण का रास्ता होगा साफ: परिसीमन के प्रस्ताव का सीधा संबंध महिला आरक्षण से है। परिसीमन के बाद 2029 के चुनाव से महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा की एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था लागू करने का रास्ता साफ हो सकता है। यदि लोकसभा सदस्यों की संख्या 850 होती है तो एक-तिहाई के हिसाब से लगभग 280 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
समर्थन में कई दल : एनसीपी-एसपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कहा, वह शनिवार को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी। पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, उनकी पार्टी परिसीमन का समर्थन करेगी। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस ने विधेयक का समर्थन करने की बात कही है। बीजद ने महिला आरक्षण के प्रति समर्थन दोहराया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

