28 November 2026

निशाना : योगी बोले, सपा-बसपा सरकारों से दोगुनी नियुक्तियां दीं



लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों की कार्यशैली पर शुक्रवार को तीखा सवाल हमला किया है। उन्होंने कहा कि सपा के चार बार और बसपा के तीन बार के शासनकाल में की गई कुल नियुक्तियों को जोड़ भी दें तो उससे दोगुने से अधिक नियुक्ति पत्र वह यूपी के नौजवानों को बांट चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले साढ़े नौ वर्षों में लगभग पौने 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

ये भी पढ़ें - UP के इस जनपद में भी उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक का आदेश निर्गत

ये भी पढ़ें - UP Teacher Promotion 2026: पदोन्नति ठुकराने पर 3 साल तक नहीं मिलेगा मौका



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद उन्हें संबोधित कर रहे थे। इनमें 201 लेखा परीक्षक और 1,393 सहायक लेखाकार शामिल हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपा पर भी हमला बोला। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर गिनती आती हो तो गिन लें, करीब पौने 10 लाख नियुक्ति पत्र हम दे चुके होंगे। लेकिन, आपने नहीं बताया कि 30 लाख नियुक्ति पत्र कहां से देंगे और चार बार सरकार में रहते सपा ने कितने नियुक्ति पत्र बांटे थे?

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more