UPPSC PCS परीक्षा 2025 का प्रारंभिक परिणाम रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; 6 दिसंबर को 9 लाख अभ्यर्थी देंगे PCS परीक्षा 2026
UPPSC PCS Exam 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम को रद्द कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 6 दिसंबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में किया जाएगा। इस परीक्षा में करीब 8.79 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें - CTET Exam City 2026 Out: 12 और 13 दिसंबर परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, यहां से करें चेक
ये भी पढ़ें - UP के इस जनपद में भी उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक का आदेश निर्गत
PCS प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम रद्द
प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग को बड़ा झटका देते हुए PCS प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम निरस्त कर दिया है। ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों की ओर से परिणाम को चुनौती दी गई थी।
याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता दुर्गा शंकर शुक्ल ने कोर्ट में दलील दी कि आयोग ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के स्तर पर अनारक्षित श्रेणी का लाभ केवल सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को दिया है।
दलील दी गई कि आरक्षित वर्ग के जिन अभ्यर्थियों ने सामान्य वर्ग के कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए थे, उन्हें अनारक्षित सूची में शामिल करने के बजाय उनकी मूल आरक्षित श्रेणी में ही सीमित रखा गया। इसके कारण आरक्षित वर्ग के मेधावी अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में अपने अधिकार से वंचित हो गए।
आयोग और राज्य सरकार की ओर से क्या दी गई दलील?
मामले में आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी तथा राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता अवनीश त्रिपाठी और अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने पक्ष रखा।
उनकी ओर से दलील दी गई कि प्रारंभिक परीक्षा केवल एक स्क्रीनिंग टेस्ट है। आरक्षण अथवा मेरिट के आधार पर अनारक्षित श्रेणी में समायोजन का नियम उत्तर प्रदेश लोक सेवा (आरक्षण) अधिनियम, 1994 की धारा 3(6) के तहत केवल अंतिम चयन सूची तैयार करते समय लागू होता है।
हालांकि, हाईकोर्ट ने PCS प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम को निरस्त कर दिया है।
6 दिसंबर को होगी PCS प्रारंभिक परीक्षा 2026
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य/विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।
परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 1,978 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए कुल 8,79,234 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
PCS Exam City Slip 2026 जारी
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला सूचना पर्ची (Exam City Intimation Slip) आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा का जिला और शहर संबंधी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा का महत्वपूर्ण विवरण
परीक्षा का नाम: UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा 2026
परीक्षा तिथि: 6 दिसंबर 2026
कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 8,79,234
परीक्षा केंद्र: 1,978
परीक्षा जिले: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले
Exam City Slip: जारी
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी और प्रवेश पत्र के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
आधिकारिक वेबसाइट: https://uppsc.up.nic.in/

