28 November 2026

व्हाट्सऐप में पांच सुरक्षा खामियों से हैकिंग संभव, यह है खतरा

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सर्ट-इन) ने व्हाट्सऐप और व्हाट्सऐप बिजनेस में पांच बड़ी सुरक्षा खामियां पकड़ी हैं। सर्ट-इन ने चेतावनी दी है कि इन खामियों के कारण यूजर्स का फोन, कंप्यूटर हैक किया जा सकता है। ऐप के नवंबर 2026 के सुरक्षा अपडेट में ये खामियां मिली हैं। एडवाइजरी में आम यूजर्स और संस्थानों को सलाह दी गई है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें ,व्हाट्सऐप को नए वर्जन में अपडेट करें।

ये भी पढ़ें - Census 2027, PE App Download, जनगणना 2027, Enumerator, Supervisor, Census App, Password Change

ये भी पढ़ें - 6 दिसम्बर को पीसीएस 2026 प्री परीक्षा प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में आयोजित किये जाने के संबंध में उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से नोटिस जारी


यह है खतरा

● एड्रॉयड के पुराने वर्जन में हैकर्स खास तरीके से तैयार संदेश भेजकर फाइलें डिलीट कर सकते हैं या चैट से जुड़ी सीमित जानकारी हासिल कर सकते हैं।

● मेटा एआई के गोपनीय कंप्यूटिंग सिस्टम का फायदा उठाकर सिस्टम की सुरक्षा बाईपास की जा सकती है।

● एंड्रॉयड के दोनों ऐप में विज्ञापन के रिप्लाई लिंक से यूजर का आईपी एड्रेस पता लगा सकते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more