हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 November 2026

राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 63 फीसदी




लखनऊ, विशेष संवाददाता। दीपावली से पहले राज्य सरकार ने शनिवार को कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनधारकों के लिए महंगाई राहत (डीआरए) की बढ़ी दर घोषित कर दी है। कर्मियों व पेंशनधारकों को अब 63% डीए व डीआरए मिलेगा। डीए और डीआरए की यह बढ़ी दरें एक जुलाई से प्रभावी होंगी। इस आदेश का लाभ तकरीबन 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलेगा। नवंबर के वेतन के साथ बढ़े डीए व डीआरए का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें - 🚨 नॉन-TET शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर बड़ी खबर! सूत्रों के हवाले से महत्वपूर्ण अपडेट

ये भी पढ़ें - 69000 बेसिक सहायक अध्यापक भर्ती मामले की अगली सुनवाई 18 नवम्बर को होगी


इस आदेश के दायरे में सभी पूर्णकालिक नियमित राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और शहरी निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों व यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों के अलावा पेंशनधारकों को मिलेगा। वित्त विभाग के मुताबिक 1 जुलाई से 31 अक्तूबर तक देय डीए की राशि आयकर और सरचार्ज की कटौती के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी। ऐसे भविष्य निधि खाते, जिनमें अंतिम प्रत्याहरण देय हो जाए, उस तारीख से पहले नहीं निकाला जा सकेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more