हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 November 2026

शिक्षिका की पिटाई से तीसरी कक्षा की छात्रा का हाथ टूटा


बरेली। सीबीगंज क्षेत्र के एक निजी स्कूल में सात वर्षीय छात्रा की डंडे से पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षिका की मार से बच्ची का हाथ टूट गया। पिता की शिकायत पर सीबीगंज पुलिस ने शिक्षिका और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - बीएसए गोरखपुर ने 10 नवम्बर को टीचर्स पदोन्नति सूची जारी करने के संबंध में विचार विमर्श एवं आवश्यक सुक्षाव हेतु बुलाई बैठक

ये भी पढ़ें - अंतर्जनपदीय तबादले में बैच का नियम, तो पदोन्नति में वरिष्ठता तय करने का आधार क्या? शिक्षकों ने उठाए सवाल!


गोविंदापुर निवासी निजाकत हुसैन के अनुसार, उनकी बेटी द ग्रेंड मदर एपी हाईस्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। शुक्रवार को स्कूल में शिक्षिका इफरा ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ टूट गया। बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत लेकर पहुंचे निजाकत का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक इलियास खां ने उनके साथ अभद्रता की और मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

शिकायत के आधार पर सीबीगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more