अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती के लिए 50 और अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा के आधार पर सफल घोषित 389 अभ्यर्थियों को 27, 28, 30 एवं 31 अक्तूबर को अभिलेख सत्यापन एवं साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार के लिए उपस्थित अभ्यर्थियों में से अनेक अभ्यर्थियों ने अर्हताओं से संबंधित वांछित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके तो उनके अभ्यर्थन आयोग ने निरस्त कर दिए।
ये भी पढ़ें - दीपावली दहलीज पर, अनुदेशकों के घर आर्थिक अंधेरा
ये भी पढ़ें - DA Hike News: दिवाली से पहले दो और राज्यों ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानें कहां कितना हुआ इजाफा
ऐसे में चयन के मापदंडों एवं शुचिता के मद्देनजर आयोग ने 50 अभ्यर्थियों को प्रश्नगत लिखित परीक्षा के आधार पर साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर देख सकते हैं। घोषित परिणाम के संबंध में आरटीआई के तहत अलग से कोई प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आयोग ने इन 50 सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 17 नवंबर को निर्धारित किया है।
साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक /अनुभव आदि से संबंधित प्रमाण-पत्र एवं निर्धारित शपथ-पत्र अपलोड करते हुए अपना साक्षात्कार-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार-पत्र डाउनलोड करने के लिए दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण अनुदेश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। साक्षात्कार में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड करते हुए पूरित करके अभिलेख सत्यापन के समय लाना अनिवार्य होगा।

