27 November 2026

परीक्षा सुधार में यूपी का मॉडल पारदर्शिता की मिसाल: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हमारी सरकार की मंशा पहले ही दिन से साफ है। हमने उत्तर प्रदेश के युवाओं को शुचितापूर्ण व पारदर्शी परीक्षा के साथ निष्पक्ष नियुक्ति की प्रक्रिया सुनिश्चित की है। अब युवा उत्तर प्रदेश में परीक्षा व नौकरी को लेकर कहीं सिफारिश नहीं करता, बल्कि वह अपनी काबिलियत के बल पर नौकरी हासिल करता है। हमारा मानना है कि अच्छे लोगों का चयन अच्छे परिणाम लाता है। यदि अच्छे लोग आएंगे तो परिणाम भी सुखद होंगे और नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने में हमें सफलता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने ये बातें गुरुवार को केंद्र सरकार की हाई पावर्ड टास्क फोर्स (एचपीटीएफ) के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि एवं सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कहीं। उत्तर प्रदेश में पारदर्शी परीक्षाओं की कार्यप्रणाली और परीक्षा सुधारों से संबंधित जानकारी का अध्ययन करने आए टास्कफोर्स के साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेश की भर्ती एवं परीक्षा प्रणाली में किए गए व्यापक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की।

ये भी पढ़ें - UP Teacher Promotion 2026: शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में अलग-अलग नियमों का विरोध

ये भी पढ़ें - WhatsApp ने किया 'शेड्यूल्ड मैसेज' का ऐलान, अब तय समय पर अपने आप डिलीवर होंगे मैसेज 🚩


मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केवल परीक्षा आयोजन की व्यवस्थाओं को ही मजबूत नहीं किया गया है, बल्कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भी नियमित निगरानी रखी जाती है। इसके लिए संबंधित आयोगों और भर्ती बोर्डों के साथ पुलिस तंत्र भी सक्रिय रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में सभी स्तरों पर परीक्षाओं का निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन बड़ी चुनौती है। एक समय था जब नकल माफिया ने पूरी परीक्षा व्यवस्था को दूषित कर दिया था। परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने और उसे प्रभावित करने के कारण युवाओं के मन में व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा हुआ था। उन्हें लगने लगा था कि मेहनत और योग्यता के बावजूद उनके साथ न्याय नहीं हो पाएगा। कुछ लोग इसी अविश्वास और युवाओं की भावनाओं का राजनीतिक दुरुपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर भी भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि परीक्षा सुधार केवल परीक्षा आयोजित करने की तकनीकी व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पूरी भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता, संस्थागत जवाबदेही, कानून-व्यवस्था और अभ्यर्थियों का विश्वास भी महत्वपूर्ण है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई व्यवस्था के अनुभव केंद्र सरकार के हाई पावर टास्क फोर्स के साथ साझा किए गए।

 

नंदन नीलेकणि ने की यूपी में हुए विकास कार्यों व इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रशंसा

हाई पावर्ड टास्क फोर्स के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि ने बताया कि वह लगभग 15 वर्ष बाद लखनऊ आए हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों और इंफ्रास्ट्रक्चर में आए बदलाव को देखकर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई। कहा कि प्रदेश में जिस स्तर पर आधारभूत ढांचे का विकास हुआ है, वैसा विकास उन्होंने पहले नहीं देखा था। नंदन नीलेकणि ने बताया कि उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य देश में परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न राज्यों में अपनाई जा रही व्यवस्थाओं का अध्ययन करना है। उत्तर प्रदेश में भर्ती बोर्डों और आयोगों ने परीक्षा आयोजन से लेकर चयन तथा नियुक्ति तक की प्रक्रिया में जो अच्छे कार्य किए हैं, उन्हें समझना भी इस दौरे का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more