27 November 2026

नई प्रधानाचार्य भर्ती में भेजे 2013 के पद

नई प्रधानाचार्य भर्ती में भेजे 2013 के पद

प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज एवं हाईस्कूलों में प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक भर्ती में भी जिले के अफसर मनमानी से बाज नहीं आए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तमाम निर्देशों के बावजूद प्रधानाचार्य भर्ती 2013 में विज्ञापित हो चुके पदों को 2026 की भर्ती के लिए भेज दिया। अब जब भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो डीआईओएस की ओर से अधियाचित पदों को हटाने का अनुरोध किया जा रहा है।

इसे गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर रिक्त पदों की अद्यतन स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें - Census 2027 Phase 2 Mobile App Training: लॉगिन से लेकर परिवार के सदस्यों का डेटा फीड करने तक पूरा Live Demo | Step-by-Step Tutorial

ये भी पढ़ें - जनगणना–2027 महत्वपूर्ण निर्देश



शिक्षा निदेशालय की ओर से चयन आयोग को प्रधानाचार्य के 1475 एवं प्रधानाध्यापक के 1172 पदों का अधियाचन ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया था। इन अधियाचनों एवं हाईकोर्ट के स्पेशल अपील राजकुमार सिंह व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में 15 अप्रैल 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में तत्कालीन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (वर्तमान में चयन आयोग) को पूर्व में प्राप्त रिक्तियों को समाहित करते हुए 23 अक्तूबर को विज्ञापन जारी किया गया था।

अब कुछ डीआईओएस, चयनित प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों ने चयन आयोग को सूचित किया है कि विज्ञापन में कुछ ऐसे स्कूलों के पद भी विज्ञापित हो गए हैं जिनमें विज्ञापन संख्या 2013 में चयन की कार्यवाही पूरी हो चुकी है और चयनित अभ्यर्थियों ने पदभार ग्रहण कर लिया है। ऐसी स्थिति में वर्तमान में पद रिक्त नहीं है। चयन आयोग के संज्ञान में यह भी आया है कि कुछ ऐसी संस्थाओं का भी अधियाचन / रिक्ति आयोग को भेजी गई हैं जिन पर हाईकोर्ट का स्थगन आदेश प्रभावी है और इनका भी विज्ञापन जारी हो गया है।

निरस्त पद के सापेक्ष दूसरा रिक्त पद मांगा

चयन आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने अनुरोध किया है कि विज्ञापित रिक्तियों की अद्यतन स्थिति की जांच कर उपलब्ध रिक्ति के संबंध में अपनी रिपोर्ट तथा निरस्त किए जाने वाली संस्थाओं के संबंध में संस्तुति व निरस्त रिक्तियों के सापेक्ष नवीन रिक्ति जल्द से जल्द आयोग को उपलब्ध कराएं ताकि चयन के बाद भविष्य में किसी भी प्रकार की विधिक कठिनाई उत्पन्न न हो। गौरतलब है कि प्रधानाचार्य भर्ती के लिए 75 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more