27 November 2026

शिक्षकों की पदोन्नति में पूरे प्रदेश में समान नियम की मांग

 प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों ने लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया में प्रदेश स्तर एकरूपता लागू करने की मांग उठायी है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी और अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा को पत्र भेजकर वरिष्ठता निर्धारण के लिए एक समान नियम बनाने और स्पष्ट शासनादेश जारी करने की मांग की है।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी और महासचिव दिलीप चौहान ने कहा कि अलग-अलग जिलों में वरिष्ठता तय करने के अलग-अलग मानक अपनाए जा रहे हैं। कहीं प्रथम नियुक्ति तिथि, कहीं पदोन्नति तिथि, कहीं जन्मतिथि तो कहीं गुणांक के आधार पर वरिष्ठता सूची बनाई जा रही है। इससे शिक्षकों के बीच असमानता की स्थिति पैदा हो रही है। वरिष्ठता के बावजूद कई मामलों में बाद में नियुक्त शिक्षकों को पहले पदोन्नति का लाभ मिल रहा है। सीधी भर्ती से जूनियर हाईस्कूल में नियुक्त शिक्षकों को वरिष्ठता सूची में शामिल करने और टीईटी से जुड़े नियमों पर भी जिलों में अलग-अलग व्यवस्थाएं हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more