27 November 2026

टीजीटी में समकक्ष अर्हता वालों से भी मांगे आवेदन

टीजीटी में समकक्ष अर्हता वालों से भी मांगे आवेदन

प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 17735 पदों पर भर्ती के लिए ऐसे अभ्यर्थियों को भी 28 नवंबर तक आवेदन की अनुमति दी गई है, जिन्होंने संबंधित विषय में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि का ऐसा डिग्री पाठ्यक्रम किया है, जिसे स्नातक डिग्री के समकक्ष मान्यता प्राप्त है तथा जिन्होंने स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अथवा स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार हाईकोर्ट में आशुतोष मिश्रा एवं 156 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य तथा उससे संबद्ध रिट याचिकाओं में गुरुवार को पारित आदेश के अनुपालन में ऐसे अभ्यर्थियों को विज्ञापन के सापेक्ष अनंतिम रूप से आवेदन करने तथा चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अनुमति प्रदान की गई है।

ऐसे अभ्यर्थियों की अभ्यर्थन पूरी तरह अनन्तिम (औपबंधिक) रहेगा एवं संबंधित अंकपत्रों, प्रमाणपत्रों एवं अन्य शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन तथा निर्धारित अर्हताओं की पूर्ति के अधीन होगा। उपसचिव ने यह भी स्पष्ट किया है कि हाईकोर्ट की ओर से दी गई अनुमति केवल आवेदन प्रस्तुत करने एवं चयन प्रक्रिया में अनंतिम रूप से प्रतिभाग करने तक सीमित है।


Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more