प्रयागराज। सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के 30 अप्रैल 2026 को घोषित परिणाम और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नौ जनवरी 2020 को जारी कार्यालय ज्ञाप को रद्द करने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील की तैयारी है। लोक सेवा आयोग फिलहाल आदेश की समीक्षा कर रहा है। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी का कहना है कि आदेश के खिलाफ डबल बेंच में अपील के लिए शासन से अनुमति मांगी जाएगी। कोर्ट ने पंकज वर्मा व अन्य की याचिका पर आयोग को निर्देश दिया है कि प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम नए सिरे से जारी कर उसके आधार पर मुख्य परीक्षा आयोजित की जाए।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA