ये भी पढ़ें - निर्वाचन कार्य के बीच शिक्षकों की छुट्टी पर BSA सख्त, CCL अवकाश के लिए तीन बिंदुओं का प्रमाण पत्र अनिवार्य
ये भी पढ़ें - 4 खंड शिक्षा अधिकारियों को मिला नया कार्यक्षेत्र, BEO की तैनाती का आदेश जारी
घोषणापत्र की खास बातें
1. आउटसोर्स व्यवस्था को समाप्त कर कर्मियों को राहत देंगे।
2. विधवा, दिव्यांग-अनाथ लड़कियों से शादी करने पर दो लाख की मदद।
3. इंटर पास छात्रों को मुफ्त में दिया जाएगा लैपटॉप।
4. डेढ़ लाख से कम आय वालों को 20 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा।
5. गन्ना किसानों के लिए बनेगा 15000 करोड़ का फंड।
6. जाति-धर्म को देखे बिना माफिया जेल भेजे जाएंगे।
7. शिक्षा मित्रों को बहाली तक 5000 रुपये की होगी वृद्धि।
8. परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन व्यवस्था होगी।
9. महिलाओं व मुसलमानों के प्रति जघन्य अपराध पर जीरो टॉलरेंस।
10. पीडीए व गरीब के लिए समाजवादी कैंटीन खोलेंगे, 5 रुपये की थाली देंगे।
● एमएसएमई सेक्टर में वर्ष 2032 तक एक करोड़ से अधिक नौकरियां
● पांच सालों में 25 लाख को सरकारी नौकरी और दो से तीन करोड़ युवाओं को रोजगार
● स्मार्ट किसान सहायक योजना में पांच लाख ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार
● युवाओं को कौशल विकास में प्रशिक्षण
● अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी
● बड़े शहरों में छात्रों व छात्राओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे
● शहरी युवाओं को रोजगार की गारंटी देने के लिए बनेगा कानून
● केंद्र की तरह समाजवादी पार्टी राज्य शिक्षा नीति लाई जाएगी
● भाजपा राज में बंद 26 हजार स्कूल खोले जाएंगे
● सभी प्राथमिक व माध्यतिक स्कूलों में वाईफाई की सुविधा
● जघन्य अपराधों के प्रति जीरो टालरेंस नीति का पालन होगा
● आरक्षित विद्यार्थियों की फीस सरकार द्वारा भरी जाएगी
● अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान पर 20% बजट खर्च किया जाएगा
● प्रवासी मजदूरों के लिए हेल्पलाइन की व्यवस्था
● वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा देने के लिए कानून बनाएगी सरकार
● दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल दी जाएंगी
● सभी सरकारी ठेकों और लाभार्थी योजनाओं में गरीबों व शोषितों को ठेका दिया जाएगा
● अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा
● सीएम की अध्यक्षता में दलित विकास परिषद का गठन होगा
● दलित उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए दलित स्टर्टअप फंड बनेगा
● 50 करोड़ तक के ठेकों में दलितों व पीडीए के लिए 50% आरक्षण
● 23 फसलों और दूध के लिए एमएसपी दिया जाएगा
● ग्रामीण विकास के लिए 1.5 लाख करोड़ की व्यवस्था होगी
● गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे में किया जाएगा
● सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली की व्यवस्था
● गांवों में 300 यूनिट फ्री बिजली
● राज्य स्वास्थ्य नीति लाकर गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा
● सभी जिला अस्पतालों को आईसीयू वेंटीलेटर की सुविधा
● 18 मंडलों में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल होंगे
● गरीबी की रेखा से नीचे रहने वालों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
● लखनऊ में अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी कैंसर उपचार अस्पताल की सुविधा
● स्टेट न्यूट्रेशन मिशन व पांच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खुलेंगे
● डाक्टर व नर्स एवं पैरामिडिक्स के रिक्त पदों को तुरंत भरा जाएगा, जन स्वास्थ्य प्रबंधन कैडर बनेगा
● किसी भी प्रकार का दंगा जाति एवं धर्म के आधार पर नहीं होने देगी सरकार
● किसी भी माफिया या प्रभावशाली व्यक्ति को किसी की जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा
● डायल 100/112 की तरह अलग से गाड़ियां बनाई जाएंगी
● व्यापारी, दुकानदार, उद्यमियों को कोई भी माफिया या बाहुबली परेशान नहीं कर पाएगा
● महिला अपराध को रोकने के लिए होंगे विशेष इंतजाम, सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन से होगी निगरानी
● पुलिस के सभी खाली पदों को भरा जाएगा, महिलाओं को नई नियुक्तियों में 33% प्रतिनिधित्व दिया जाएगा

