UpdateMarts
Follow Channel

22 November 2021

नई पेंशन योजना वापस ले सरकार

 लखनऊ : अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु ने कहा है कि सरकार ने तीन किसान बिल को हितकर न मानते हुए जिस तरह वापस लिया है, उसी प्रकार नई पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए पूरी तरह फ्लाप साबित हुई है। इसलिए सरकार तुरंत इसे वापस लेकर पुरानी पेंशन योजना बहाल करे। इससे जीवन भर सरकारी

सेवा करने वाले शिक्षक कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इको गार्डेन पार्क में रविवार को पेंशन शंखनाद रैली में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जहां एनपीएस से लोगो का भविष्य खराब हो रहा है, वहीं निजीकरण से युवाओं का वर्तमान खराब किया जा रहा है। पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों का हक है उसे छीना नहीं जा सकता। पीडब्ल्यूडी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह ने कहा कि प्रदेश ही नहीं देशभर में नई पेंशन योजना से रिटायर्ड कर्मचारियों के परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।