UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 December 2021

यूपी टीईटी परीक्षा 23 जनवरी को कराने की तैयारी, दिसंबर में टीईटी कराने की अटकलें समाप्त


 यूपी टीईटी परीक्षा 23 जनवरी को कराने की तैयारी, दिसंबर में टीईटी कराने की अटकलें समाप्त 
पेपर लीक के कारण 28 नवंबर को निरस्त हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) अब 23 जनवरी को प्रस्तावित है।



परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसी के साथ दिसंबर में टीईटी कराने की अटकलें भी समाप्त हो चुकी हैं। सरकार ने एक महीने में परीक्षा कराने की बात कही थी।परीक्षा नियामक की ओर से जो तिथि तय की गई, उस पर सरकार की मुहरलगनी तय मानी जा रही है क्योंकि परीक्षा जल्द से जल्द कराने पर जोर है। टीईटी केंद्रों के परीक्षण और पुनर्निर्धारण के बाद केंद्रों की संख्या में 15 प्रतिशत तक कमी होने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन ने डीएम को निर्देशित किया है कि अच्छी ख्याति के स्कूलों को ही केंद्र बनाया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more