UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 December 2021

शिक्षकों और शिक्षामित्र होंगे प्रशिक्षित : समन्‍वयक प्रशिक्षण


prayagraj : समन्वयक प्रशिक्षण डा. विनोद मिश्र ने बताया कि जनपद में बेसिक शिक्षा के प्राथमिक विद्यालयों के 12 हजार 409 शिक्षकों व शिक्षामित्रों को प्रशिक्षित किया जाना है। मऊआइमा, करछना, चाका, कोरांव में प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। 



अन्य विकास खंडों में भी प्रशिक्षण अंतिम दौर में है। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल को अपडेट करने के साथ ही शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को भी सजग बनाया जा रहा है। विद्यालय में गतिविधि आधारित शिक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिक्षकों को उनके अध्यापन कौशल को बेहतर बनाने के लिए टिप्स दिए जा रहे हैं। खासकर भाषा और गणित के प्रति विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more