UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 December 2021

शिक्षक भर्ती: अनुप्रिया पटेल बोलीं- चुनाव से पहले दूर होगी पिछड़ों के आरक्षण से संबंधित विसंगति, सरकार जल्द लेगी निर्णय


उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में पिछड़ों के आरक्षण के मुद्दे को हमेशा से उठाने वाली भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को उम्मीद है कि चुनाव से पहले इस मामले का निस्तारण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह लगातार प्रदेश सरकार और केंद्र में जिम्मेदार लोगों से चर्चा कर रही हूं। भाजपा नेतृत्व की ओर से आश्वासन भी मिला है कि पिछड़ों को उनका हक दिया जाएगा और विस चुनाव से पहले ही मामले का परीक्षण कराके समाधान करा दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जातिगत जनगणना कराने के मुद्दे पर भी वार्ता जारी रखने की बात कही है।



पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने लखनऊ पहुंचीं केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया माल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास और सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगी, क्योंकि बीते पांच वर्षों में विकास के तमाम काम हुए हैं। भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे पर अनुप्रिया ने कहा कि इस मुद्दे पर अभी वार्ता हो रही है। कहा कि पिछले साल 11 सीटें उनकी पार्टी को मिली थीं और हर पार्टी अपने विकास को लेकर प्रयासरत रहती है। इसलिए उनका भी प्रयास रहेगा कि पार्टी का दायरा बढ़े।

कार्यकर्ताओं के फीडबैक पर तय होगी चुनाव दिशाअपना दल अध्यक्ष ने प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके फीडबैक लिया। इसके आधार पर चुनाव की दिशा तय होगी। अनुप्रिया ने कहा कि इस बार भी सरकार बनाने में पिछड़ा व वंचित समाज की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसलिए उनकी पार्टी सामाजिक न्याय के मुद्दे पर पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों से जिलेवार जमीनी हकीकत की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि यह करने में हम सफल रहे तो एक बार फिर से सत्ता हमारे हाथ में होगी। उन्होंने बूथ स्तर पर टीम खड़ी करने पर जोर दिया। इस मौके पर बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल भी मौजूद रहे।अपना दल में शामिल हुए मंसूरी समाज के प्रदेश अध्यक्षराष्ट्रीय मंसूरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष जनाब अहमद खां मंसूरी समेत बुंदेलखंड के मसूरी समाज के सैकड़ों लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।


अद में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में मसूरी समाज झांसी के जिलाध्यक्ष फिरोज मलिक, कार्यकारिणी सदस्य राशिद खान, युसूफ मंसूरी, उस्मान खान, शकूर मंसूरी, नत्थू मंसूरी, शेर खान मंसूरी एवं ललितपुर महोबा बांदा जालौन से बड़ी संख्या में मंसूरी समाज के लोग शामिल रहे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more