UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 December 2021

रसोइयों की उपेक्षा कर रही प्रदेश सरकार


गोपीगंज। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ की बैठक रविवार को रामलीला मैदान गोपीगंज में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में तैनात रसाइयों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब रसोइयों को दो हजार नहीं बल्कि 18 हजार दिलाने की लड़ाई मांगें पूरी होने तक लड़ी जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि गत दिनों प्रयागराज के मंडलीय सम्मेलन में संस्थापक अध्यक्ष जुल्फिकार अली की आवाज को अभी तक महत्व नहीं मिल सका है। जिला प्रभारी अनीता पटेल ने कहा कि अब रसोइया अपने अधिकारों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर बिंदु देवी, मंजू देवी, सुशीला देवी, शांति देवी, सितारा देवी, सनी देवी, ऊषा देवी आदि रही।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more