मौसम अपडेट: अगले 24 से 48 घंटे में गरज चमक के साथ बारिश की सम्भावना,ओले पड़ने का भी अलर्ट


Weather Update: अगले 24 से 48 घंटे में गरज चमक के साथ बारिश की सम्भावना,ओले पड़ने का भी अलर्ट


मौसम में उतार चढ़ाव बीस-बाइस दिन से बना है। अभी इसमें उथल-पुथल बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों में इन क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। बारिश और ओले पड़ने की भी संभावनाएं है। तीन और चार फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम बनने से मौसम में इस परिवर्तन की संभावना बन रही है। पंत नगर स्थित कृषि विवि में मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तीन फरवरी को इन क्षेत्रों में पच्चीस मिमी तक बारिश की संभावनाएं बन रही है।

इसी के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और ओले पड़ने की भी संभावना है। चार को तीन से पांच मिमी बारिश की संभावनाएं है। बुधवार शाम से ही बादल आने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पांच फरवरी से मौसम साफ हो जायेगा। आसमान साफ होते ही सुबह-शाम गलन और ठिठुरन बनी रहेगी। हालांकि दिन में धूप खिलने से धीरे-धीरे अधिकत्म पारे में इजाफा होगा। डॉ. सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकत्म पारा 18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।


पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात बनने से मौसम में होगा बदलाव


मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि दो-दो सिस्टम एक साथ बनने से भारी वर्षा की संभावना बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम और गुजरात कोस्ट पर चक्रवात बनने से मौसम में परिवर्तन हैं। गुजरात कोस्ट पर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे अरेबियन सागर से नमी भी आ रही है। इसीलिए भारी वर्षा के अनुमान हैं।