हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 February 2022

56 नोडल अधिकारी करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई की निगरानी, हर दिन डीआईओएस को देंगे रिपोर्ट

 

56 नोडल अधिकारी करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई की निगरानी

एटा। माध्यमिक विद्यालय में कोर्स पूरा कराने के लिए ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसकी निगरानी के लिए 56 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो हर दिन अपनी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सौंपेंगे।



माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कोरोना संक्रमण की छुट्टियों में पिछड़ रही पढ़ाई को पूरा करने के लिए ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिसकी निगरानी की जिम्मेदारी 56 नोडल अधिकारियों को दी गई है। वह हर दिन शिक्षण कार्य की निगरानी करेंगे। व्हाइट्सएप व ई-ज्ञान गंगा यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध शिक्षण सामग्री के जरिये छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को पूरा कराएंगे। नोडल अधिकारी ऑनलाइन पढ़ाई की नियमित निगरानी कर शाम को अपनी रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में मुहैया कराएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई की निगरानी करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो दिन भर की गतिविधियों की रिपोर्ट कार्यालय में देंगे। बोर्ड परीक्षा से पहले कोर्स पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more