हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 February 2022

कर्मचारियों की समस्याओं पर रुख स्पष्ट करें पार्टियां'


'

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रदेश की प्रमुख पार्टियों को कर्मचारियों से संबंधित मांगों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने राजनीतिक पार्टियों को मांग पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने पार्टियों से कर्मचारियों की समस्याओं पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग उठाई है।


इसके अलावा मांग पत्र में कर्मचारियों की अधिवर्षता आयु 62 वर्ष करने, कैशलेस इलाज देने के लिए समयबद्ध योजना चलाने, कर्मचारियों का नगर प्रतिकर भत्ता शुरू करने, युवाओं को रोजगार देने की नीति स्पष्ट करने, दीपावली, होली, दशहरा, ईद जैसे त्योहारों पर कर्मचारियों को ब्याज मुक्त अग्रिम देने, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18 हजार मानदेय देने, आउटसोर्स व संविदा कर्मियों का नियमितीकरण व चुनाव ड्यूटी करने वालों का न्यूनतम 20 लाख का बीमा कवर जैसी मांगें शामिल हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more