हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 February 2022

डीबीटी में शिथिलता पर चार जिलों के शिक्षा अधिकारियों को फटकार



वाराणसी। शैक्षिक सत्र समाप्त होने के करीब है। लेकिन 1 वाराणसी सहित बलिया, जौनपुर, आजमगढ़ और गाजीपुर में | पंजीकृत 15 लाख विद्यार्थी आज भी यूनिफार्म के लिए | अनुदान राशि का इंतजार कर रहे हैं। बच्चों का डेटा शिक्षक व बीईओ स्तर पर लंबित होने व बैंक खाते आधार सीड नहीं होने से अनुदान राशि नहीं जा पा रही है।

दो फरवरी को शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा डीबीटी कार्य की समीक्षा की गई, जिसमें बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर में कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। इन जिलों के शिक्षा | अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शिक्षा निदेशक ने 10 फरवरी तक का समय दिया है। 10 फरवरी तक कार्य पूरा न होने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

70 हजार बच्चे डीबीटी से वंचित



प्रदेश के अन्य जिलों की तरह वाराणसी जिले के 70 हजार छात्र-छात्राओं के खाते में अब तक डीबीटी की धनराशि नहीं भेजी गई है। हालांकि शिक्षकों व बीईओ द्वारा डीबीटी का कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन चुनाव की वजह से अब तक बच्चों के खाते में पैसा नहीं भेजा जा सका है।

तकनीकी दिक्कतों की वजह से कुछ जिलों में कार्य पूरा नहीं हो सका है। इन जिलों के बीईओ को पत्र लिखकर 10 फरवरी तक लंबित डेटा तत्काल अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया है। अवध किशोर सिंह, एडी बेसिक



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more