हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 February 2022

यूपी में 7 फरवरी से दोबारा खुलेंगे स्कूल- कॉलेज, कोरोना की तीसरी लहर में हुए थे बंद


UP School Reopen: कोरोना की तीसरी लहर कम होती दिखाई दे रही है. रोजाना नए मामलों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है. इसी बीच देश के ज़्यादातर राज्य फिर से धीरे-धीरे स्कूल और कॉलेज खोल रहे हैं. इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी स्कूल खोलने को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं. प्रदेश में 6 फरवरी के बाद स्कूल कॉलेज खोल दिए जाएंगे. स्कूल और कॉलेज केंद्र की गाइडलाइन के तहत खोले जाएंगे. जिसमें स्कूल परिसर को साफ रखना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क पहनना फेस कवर करना अनिवार्य होगा.


इसके अलावा पूरे स्टाफ और शिक्षकों को वैक्सीनेशन की दोनों डोज़ लगी होनी चाहिए. प्रदेश के अपर प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी के मुताबिक, 7 तारीख से स्कूल खोले जाएंगे. जिसमें कोविड-19 का पूरी तरीके से पालन किया जाएगा. स्कूल 9वीं से 12वीं क्लास तक खुलेंगे. स्कूल खोलने को लेकर शासन की ओर से विस्तृत आदेश जारी किए जाएंगे. चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जाएंगे.

जानकारी के मुताबिक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में कोरोना नियंत्रण के बारे में बात की और बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को पूरी तरीके से कंट्रोल कर लिया गया है. हालांकि, केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक परिसर को सैनिटाइज करके रखना होगा. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. स्कूलों में भीड़ जुटने वाले कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे. मास्क पहनना अनिवार्य होगा. बोर्डिंग स्कूलों में दो बेड्स के बीच उचित दूरी रखनी होगी.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more