हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 February 2022

कहीं लटकता मिला ताला तो कहीं निर्वाचन काम निपटा रहे थे गुरुजी


बस्ती: कोरोना संक्रमण के चलते परिषदीय स्कूल बंद चल रहे हैं। लेकिन शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही निर्वाचन व टीकाकरण से संबंधित कार्य के लिए समस्त स्टॉफ की मौजूदगी नियमानुसार सुनिश्चित करने का निर्देश है। गुरुवार को परसरामपुर ब्लॉक के पांच परिषदीय स्कूलों की पड़ताल में चार स्कूल खुले मिले, जबकि एक पर ताला लटकता मिला। बीएसए जगदीश शुक्ल ने पूछने पर बताया कि प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में प्रधानाध्यापक त्रिभुवन मौजूद मिले। वे निर्वाचन से संबंधित कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्कूल में 115 बच्चों पर तीन सहायक अध्यापकों की तैनाती है। प्राथमिक विद्यालय रिधौरा में 220 बच्चे हैं। यहां विद्यालय के रंगाई पुताई का का काम कराते प्रभारी अध्यापक विकास मिश्रा मिले। उन्होंने बताया कि यहां पर केवल 2 अध्यापक के भरोसे ही विद्यालय चल रहा है। इसमें से एक अध्यापिका मातृत्व अवकाश पर थीं, जो इस समय बीआरसी पर निष्ठा एप की ट्रेनिंग ले रही हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more