हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 February 2022

बेसिक शिक्षा:- हजारों खाते नॉन सीसेड, नहीं पहुंची डीबीटी धनराशि


फिरोजाबाद:- बच्चों की यूनिफॉर्म, स्वेटर सहित जूते-मौजे व स्कूल बैग के लिए भेजी जा रही धनराशि की राह में नॉन सीडेड (निष्क्रिय एवं आधार से लिंकहीन) खाते रोड़ा बन रहे हैं। तीसरे चरण में भी ऐसे ही खाते मिले हैं। जिले में अभी तक 35 हजार से ज्यादा खाते ऐसे मिले हैं। इन्हें अब ठीक कराने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए हैं।
जिले में 1.72 लाख बच्चे हैं। सरकार के द्वारा डायरेक्टर बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए यूनिफॉर्म के साथ में अन्य सामग्री की धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजी जा रही है, लेकिन जिले में 1.12 लाख अभिभावकों के ही खाते में धनराशि पहुंची है। 60 हजार के खातों में अभी तक धन नहीं पहुंचा है। 35435 खाते सीडेड मिले हैं, इन्हें ठीक कराने को शासन ने प्रधानाध्यापकों को तीन दिन का समय दिया है। अन्यथा इनका वेतन रोका जाएगा।


1100 रुपये भेजे जाने है खाते में

जिले में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में 1100-1100 रुपये भेजे हैं।

- जिनके खातों में लंबे समय से लेनदेन नहीं हुआ है, वह अपने खाते का संचालन करें। खाते को आधार से लिंक कराएं। प्रधानाध्यापक भी इस कार्य में अभिभावकों का सहयोग करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more