UpdateMarts•Com
Follow Channel

03 February 2022

बेसिक के तीन स्कूलों के ताले तोड़कर सामान चोरी

 

सूरजपुर । घोसी कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा मोहम्मदपुर में बीती रात में दो विद्यालयों और मधुबन थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के कमरों का ताला तोड़कर सोमवार की रात तोड़कर चोरों ने हजारों  रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया।मंगलवार को विद्यालय खुलते ही चोरी की प्रधानाध्यापक जानकारी और अध्यापकों तथा ग्रामीणों को हुई। यूपी 112 डायल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रधानाध्यापकों ने इसकी प्राथमिकी घोसी कोतवाली और मधुवन थाने की पुलिस को दिया तथा उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी । प्राथमि विद्यालय मोहम्मदपुर प्रभारी प्रधानाध्यापक नवनीत राय ने बताया कि विद्यालय के कार्यालय और किचन के ताले टूटे हुए थे। किचन से दो सिलेंडर, गैस चूल्हा, दो बड़ा भगौना, दो भगोना का ढक्कन, एक बड़ी कड़ाही, तवा कल्छुल, बाल्टी, 50 किलो गेहूं, 40 किलो चावल, 10 किलो दाल सहित लगभग 50 हजार के सामान चोरों ने चुरा लिया।

वहीं श्री संत तुलसीदास इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर किचेन का ताला तोड़कर दो बड़ा भगौना, एक बड़ी कड़ाही, बड़ा तवा, पलटा, कल्छूला, लगभग 30 किलो अरहर दाल सहित अन्य लगभग 30 हजार के सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया। उधर मधुबन के कम्पोजिट स्कूल करौदीनरायनपुर में कार्यालय व पांच कमरों का ताला तोड़कर एक टुल्लू पम्प, खेल सामग्री की पूरी कीट माइक्रोफोन, एम्प्लीफायर, सहित 30 हजार चोरों ने चुरा लिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more