हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 February 2022

दूसरे के नाम पर 11 साल तक नौकरी करने वाला सहायक अध्यापक बर्खास्त

बस्ती। 



बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूल में दूसरे के अभिलेखों पर फर्जी तरीके से सहायक अध्यापक बन 11 साल तक नौकरी करने का एक और मामला सामने आया है। बीएसए कार्यालय के अनुसार जिले के विक्रमजोत के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरवाडीह में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत शिव कुमार का सहायक अध्यापक पद पर चयन 2010 में हुआ था। पैन कार्ड बदले जाने के बाद यह फर्जी शिक्षक शक के घेरे में आया था। इसके बाद विभागीय स्तर से जांच बैठा दी गई। जांच में यह सामने आया कि शिवकुमार मिश्र ने किसी दूसरे के अभिलेखों का प्रयोग कर नौकरी हासिल की है। इस नाम के असली शिक्षक शिवकुमार मिश्र गोरखपुर जनपद में गगहा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय हड़हाभर पर कार्यरत हैं।
उनके ही अभिलेखों का गलत तरीके से प्रयोग कर बस्ती में तैनात फर्जी अध्यापक ने नौकरी हासिल कर ली है। जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद बीएसए ने विक्रमजोत के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरवाडीह में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत शिव कुमार को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने की नोटिस जारी कर दिया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more