पल्स पोलियो अभियान 20 मार्च 2022 के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश..... बेसिक शिक्षा विभाग


पल्स पोलियो अभियान 20 मार्च 2022 के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश.....

बेसिक शिक्षा विभाग-
1- पल्स पोलियो बूथ दिवस 20 मार्च 2022 के दिन समस्त प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रातः 8:00 से सांय  4:00 बजे तक खुले रखे जाएँ। 
2- प्रातः रैली निकाली जाए एवं बुलावा टोली के माध्यम से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बूथ पर बुलवाकर पोलियो खुराक पिलवाई जाए।




पंचायत राज-
1- प्रधान पोलियो बूथ का उद्घघाटन करें। 
2- मंदिर/ मस्जिद में लगे अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से 5 वर्ष कम आयु के बच्चों को बूथ पर खुराक पिलाने के सन्दर्भ में निरंतर सन्देश प्रसारित कराना सुनिश्चित करें। 

नगर निगम/ नगर पालिका परिषद्/ नगर पंचायत 
1- वार्ड मेंबर  पोलियो बूथ का उद्घघाटन करें। 
2- मंदिर/ मस्जिद में लगे अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से 5 वर्ष कम आयु के बच्चों को बूथ पर खुराक पिलाने के सन्दर्भ में निरंतर सन्देश प्रसारित कराना सुनिश्चित करें। 

आई सी डी एस 
1- केंद्र अंतर्गत पंजीकृत 3-5 वर्ष के समस्त बच्चों को आंगनवाड़ी सहायिका के माध्यम से बूथ पर खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाए। 
2- तीन वर्ष से कम आयु के बच्चों को बूथ पर दवा पिलवाने हेतु उनकी माताओं को प्रेरित किया जाए। 

स्वास्थ्य विभाग-
1-पल्स पोलियो अभियान में लगी टीम व् स्थानीय आशाएं पहले से ही बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक एवं शिक्षामित्र, प्रधान/ वार्ड मेंबर, मंदिर/ मस्जिद में अनाउंसमेंट के लिए उत्तरदायी व्यक्ति/ धर्मगुरु एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री से संपर्क एवं समन्वय स्थापित करते हुए उक्त गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। 
2- पल्स पोलियो अभियान में लगे सुपरवाइजर बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज/ स्थानीय शहरी निकाय एवं आई सी डी एस  विभाग से अपेक्षित उक्त गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु पोलियो टीम एवं स्थानीय आशा का फॉलोअप सुनिश्चित करेंगे और साथ ही साथ जहाँ समस्या हो वहां स्वयं समन्वय कर  गतिविधियों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। 

जिला अधिकारी
बरेली।