UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 March 2022

नहर में गिरी शिक्षिका की कार, मौत

मुजफ्फरनगर / मेरठ। गंगनहर पटरी मार्ग पर सोमवार को अनियंत्रित हुई बैगनआर कार नहर में जा गिरी और डूबने से कार सवार जाकिर कॉलोनी मेरठ निवासी शिक्षिका गुलबहार (35) की मौत हो गई। मृतका के देवर नवेद का कहना है कि उसने चलती कार  से कूदकर जान बचाई। चार घंटे की मशक्कत के बाद गंगनहर से कार और शिक्षिका का शव निकाला जा सका। 



शिक्षिका के पिता ललियाना, मेरठ निवासी सहादत हुसैन ने ससुराल ने वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए धाने पर तहरीर दी है। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि तहरीर को जांच में शामिल कर लिया गया है। गुलबहार पुरकाजी के गांव हरिनगर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षिका थी। मूलरूप से गांव केली

निवासी बाबर अली परिवार के साथ जाकिर कॉलोनी में रह रहे हैं। नवेद सोमवार सुबह करीब पांच बजे कार से गुलबहार को विद्यालय में छोड़ने जा रहा था। उसने बताया कि नहर पटरी मार्ग पर सामने से आ रही कार को बचाने की कोशिश में कार पटरी लांघकर नहर में जा गिरी.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more