UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 March 2022

ईवीएम विवाद में तीन अफसरों को हटाया, एक निलंबित

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने के मामले में सोनभद्र व बरेली के तीन प्रशासनिक अफसरों को हटा दिया गया है और नए अफसरों को मतगणना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने वाराणसी के एडीएम आपूर्ति नलिनीकांत सिंह को निलम्बित कर दिया है।


सोनभद्र की घोरावल सीट के रिटर्निंग आफिसर एसडीएम रमेश कुमार को हटा कर उनके स्थान पर श्याम प्रताप सिंह को रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। बहेड़ी के एसडीएम और बरेली के एडीएम प्रशासन को भी चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है। दो पर्यवेक्षक तैनात : मतगणना को सुचारु रूप से सम्पन्न करवाने के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर दो पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं। डा. रणवीर सिंह को मेरठ एवं एच.आर. श्रीनिवास को वाराणसी में तैनात किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more