UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 March 2022

PRIMARY KA MASTER: बीएसए को निरीक्षण में तीन अनुदेशक मिले अनुपस्थित

मैनपुरी। बीएसए कमल सिंह ने मंगलवार को करहल और बरनाहल विकास खंड के चार स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्कूल पर तैनात तीन अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी का एक दिन का मानदेय काटने के आदेश जारी किए।


बीएसए कमल सिंह मंगलवार को 10:10 बजे करहल विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला मदारी पहुंचे। इस दौरान विद्यालय में तैनात अनुदेशक पूजा, अंजू और राघवेंद्र अनुपस्थित मिले। बीएसए ने तीनों अनुदेशकों का एक दिन का मानदेय काटने के आदेश दिए। बीएसए ने इसके अतिरिक्त मंगलवार को जन सहयोगी विद्यालय बमटापुर, प्राथमिक विद्यालय नगला अनिया और बरनाहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मितावली का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं संतोष जनक पाई गईं। बीएसए ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देश दिए कि पठन-पाठन को गुणात्मक बनाने के साथ ही विद्यालय प्रांगण को साफ सुथरा भी रखा जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more