UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 March 2022

परिषदीय शिक्षिका ने अध्यापक को चप्पल से पीटा, BSA ने दिए जाँच के आदेश

चिलकहर (बलिया)। ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) चिलकहर पर बुधवार को आयोजित नारी चौपाल कार्यक्रम में एक शिक्षक व एक शिक्षिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उग्र हुई शिक्षिका ने शिक्षक पर पहले थप्पड़ व फिर चप्पल से हमला कर दिया। मौजूद लोगों ने भरसक बीच-बचाव किया। इसके बावजूद शिक्षिका ने शिक्षक की पिटाई कर दी। मामले में अध्यापक ने गड़वार पुलिस को तहरीर दी है।


समग्र शिक्षा अभियान के तहत बालिकाओं की शिक्षा, सशक्तीकरण एवं लैंगिक समानता के लिये ब्लॉक स्तरीय नारी चौपाल का आयोजन किया गया था। इसमें पूरे ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिका पहुंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत हो रही थी। मंच पर बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ मधुछंदा सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएचसी चिलकहर की चिकित्सका डॉ. शबाना परवीन मौजूद थीं।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रियंका सिंह कर रही थीं। बताया जाता है कि इसी दौरान वहां पहुंची शिक्षिका रंजना पांडेय ने प्रियंका के हाथ से माइक छीन लिया तथा कुछ कहने लगी। मौजूद शिक्षकों ने इसका विरोध किया। इसे लेकर रंजना की शिक्षक मानवेन्द्र प्रताप सिंह से बहस हुई। अन्य लोगों के बीच-बचाव के बाद भी शिक्षिका ने अध्यापक की पिटाई कर दी। घटना के बाद शिक्षक ने गड़वार पुलिस को तहरीर दी है। इस सम्बंध में बीएसए शिवनारायण सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी होने के बाद दो खंड शिक्षाधिकारियों की टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more