UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 March 2022

शिक्षकों और शिक्षामित्रों को दिया गया चार दिवसीय प्रशिक्षण

बैरिया/ लालगंज शक्षिा क्षेत्र मुरली छपरा के बीआरसी प्रशिक्षण कक्ष में मंगलवार की शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों का फाउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमेरेसी के चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ सर्वप्रथम ईश वंदना से हुआ इसके बाद प्रशिक्षक शशिकांत ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण से संबंधित जानकारियां दी।




प्रशिक्षक विनोद यादव ने कहा कि गतिविधियों के माध्यम से हम बच्चों को विषय का बोध करा सकते हैं। प्रशिक्षक पंकज कुमार ने कहा कि प्राथमिक स्तर के बच्चों को आधारभूत विषयों में दक्षता हासिल कराने के संबंधी जिन बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया है, उस पर शत प्रतिशत अमल अपनी कक्षाओं में करें नई शिक्षा नीति के अंतर्गत निपुण भारत अभियान में हर स्तर की

कक्षाओं में भाषा व गणित विषयों में बच्चों को निपुण करने में यह प्रशिक्षण आपकी मदद करेगा।



 


ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि भाषा और गणित तो आधारभूत विषय है। उसके साथ अन्य विषयों (सामाजिक विषय, विज्ञान) आदि दूसरे विषयों में भी बच्चों को निपुण करना आपका दायित्व है। इससे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा अजय तिवारी ने कहा कि आप अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहें और प्रशिक्षण के अनुरूप ही कक्षाओं में बच्चों के साथ व्यवहार करें। इस मौके पर प्रशिक्षुओं के साथ प्रशिक्षक पंकज यादव, शशिकांत ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, विनोद यादव, बृजभूषण कुमार व लालजी यादव आदि रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more