UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 March 2022

मां के साथ अभद्रता करने पर शिक्षक पर लगाया पुत्र की हत्या का आरोप, जानें क्या है मामला

बेवर गाव करपिया में एक 11 वर्षीय बालक का शव शुक्रवार की दोपहर फंदे पर लटका मिला था। परिजन ने घटना को खुदकुशी मानते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया लेकिन अब परिजन ने एक शिक्षक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की है जिस पर स्थानीय पुलिस ने डीएम से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।





थाना क्षेत्र के गांव करापया निवासी संदीप भास्कर के 11 वर्षीय पुत्र नैतिक का शव शुक्रवार को घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला था। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस मामले में रविवार को थाने पहुंच कर एक शिक्षक पर पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। बताया कि पत्नी एक विद्यालय में शिक्षण कार्य करती है। वहां एक शिक्षक ने उनके स्वथ अभद्रता की, जिसका चश्मदीद नैतिक था शिक्षक ने पुत्र को पीटने के साथ ही धमकाया था। उसी शिक्षक ने पुत्र की हत्या की है। इस बात की जानकारी रविवार को छोटे पुत्र रितिक ने उन्हें दी।



रविवार की शाम घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस के हाथ एक पत्र भी लगा था। जिस पर पुलिस गंभीरता के साथ जांच रही है। वहीं, परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं।


 


थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा का कहना है कि एक दरोगा को डीएम से अनुमति के लिए भेजा गया है। अनुमति को प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही बालक के शव को निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more