UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 March 2022

शिक्षामित्र संघ के नेता ने डाला आपत्तिजनक मेसेज, रिपोर्ट दर्ज

बदायूं। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव ने फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये आपत्तिजनक मेसेज डालकर लोगों को मतगणना के विरोध में भड़काने की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामला बुधवार दोपहर का है। रविंद्र सिंह यादव ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर एक मेसेज वायरल किया। संदेश में इस तरह की बातें लिखी गईं ताकि लोगों का मतगणना को लेकर भरोसा खत्म हो और वह विरोध पर उतर आएं। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हो गए। बाद में मंडी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। वहीं ये संदेश वायरल होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने मतगणना के दौरान बवाल होने की आशंका जताकर एसएसपी से शिकायत की।


यहां बता दें कि चुनाव प्रचार के दिनों में एक बरातघर में शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के साथ सभा कर रहे सपा नेताओं का वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट हुई थी। सपा नेताओं का कहना था कि वह सभा भी रविंद्र यादव की ओर से आयोजित की गई थी। वहीं जिले के कई शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का कहना था कि उन्हें विभागीय बैठक बताकर बुलाया गया था।
एसपी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि एक मेसेज फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हुआ था। इस संबंध में शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more