UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 March 2022

38 डायट में अस्थायी पदों को एक वर्ष जारी रखने की अनुमति




लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 38 डायट में अस्थायी पदों को 2022-23 में स्वीकृति जारी रखने की मंजूरी दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनु सचिव धर्मेंद्र मिश्र के अनुसार केंद्र सरकार की शिक्षण प्रशिक्षण योजना के द्वितीय चरण में 16 जिलों के डायट में प्राचार्य, उप प्राचार्य, सांख्यिकीकार, कार्यानुभव शिक्षक, तकनीकी सहायक, कार्यालय अधीक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, लेखाकार व आशुलिपिक के 16-16, वरिष्ठ प्रवक्ता के 96, प्रवक्ता के 272, प्रयोगशाला सहायक के 32, कनिष्ठ सहायक के 144 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 80 सहित कुल 768 अस्थायी पदों को एक वर्ष तक जारी रखने की स्वीकृति दी है।

इसी तरह योजना के तृतीय चरण के तहत 22 जिलों के डायट में प्राचार्य, उप प्राचार्य, सांख्यिकीकार, कार्यानुभव शिक्षक, तकनीकी सहायक, कार्यालय अधीक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, लेखाकार व आशुलिपिक के 22-22, वरिष्ठ प्रवक्ता के 132, प्रवक्ता के 374, प्रयोगशाला सहायक के 44, कनिष्ठ सहायक के 198 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 110 पदों को एक वर्ष के लिए मंजूरी दी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more