UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 March 2022

बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी हारे, सपा ने हराया

सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट से बेसिक शिक्षामंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी भाजपा प्रत्याशी थे। सपा ने माता प्रसाद पांडेय, बसपा ने हरिशंकर

सिंह और कांग्रेस ने अरशद खुर्शीद को चुनाव मैदान में उतारा था।

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विधानसभा बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी चुनाव हार गए हैं। उन्हें सपा प्रत्याशी माता प्रसाद पांडेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने 1526 वोटों से हरा दिया है। सपा को 63631 और भाजपा को 62105 मत मिले हैं।


बता दें कि सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट से बेसिक शिक्षामंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी भाजपा प्रत्याशी थे। सपा ने माता प्रसाद पांडेय, बसपा ने हरिशंकर सिंह और कांग्रेस ने अरशद खुर्शीद को चुनाव मैदान में उतारा था। इटवा का मुकाबला शुरू से ही कड़ा था। भाजपा व सपा के बीच अच्छी लड़ाई रही। हालांकि, कैडर के वोट के सहारे बसपा और मुस्लिम मतों के सहारे कांग्रेस भी लड़ाई को रोचक बना सकती थी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो सका।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more