UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 March 2022

शिक्षक डाटा फीडिंग न होने पर खफा

मिर्जापुर। जिला विद्यालय निरीक्षण सत्येंद्र कुमार सिंह ने यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षण व परीक्षक ड्यूटी के लिए शिक्षकों का डेटा यूपीएमएसपी पर फीडिंग नहीं करने वाले विद्यालयों पर नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि गुरुवार को दोपहर एक बजे तक शिक्षक डाटा अपडेट नहीं करने वाले 12 विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई भी की जा सकती है।



उन्होंने विद्यालयों के नाम की सूची जारी करते हुए उनके प्रधानाचार्यों से कहा हैकि यूपीएमएसपी पर ऑनलाइन डाटा फीडिंग कर शिक्षकों की यूनिक आईडी व ड्यूटी कार्ड जारी किया जाएगा। लापरवाही के चलते अभी फीडिंग कार्य नहीं हो सका है। 24 मार्च से परीक्षा होनी है। समय रहते डाटा अपलोड नहीं होने से कार्य बाधित होगा। जो अक्षम्य है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more