UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 March 2022

27 विषयों का साक्षात्कार कार्यक्रम किया घोषित

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती के लिए और 27 विषयों का साक्षात्कार बुधवार को घोषित हो गया।


भूगोल, समाजशास्त्रत्त्, इतिहास, सैन्य विज्ञान, मानवशास्त्रत्त्, मनोविज्ञान, विधि, शस्य विज्ञान, दर्शनशास्त्रत्त्, कीट विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, एशियन कल्चर, अंग्रेजी, गणित, अर्थशास्त्रत्त्, अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन, गृह विज्ञान, संगीत सितार, भूमि संरक्षण, राजनीतिशास्त्रत्त्, संगीत तबला, उर्दू, प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्रत्त्, जैव रसायन, चित्रकला और भौतिक विज्ञान का साक्षात्कार चार मई से 19 जुलाई तक होगा। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी ने बताया कि साक्षात्कार कार्यक्रम आयोग के पोर्टल uphesc2021. co. in व वेबसाइट uphesc. org पर उपलब्ध है। शीघ्र ही आमंत्रित अभ्यर्थियों का तिथिवार/विषयवार अनुक्रमांक आयोग के पोर्टल व वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

एक घंटे देर से शुरू हुआ साक्षात्कार

प्रयागराज। असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार बुधवार से शुरू हो गए। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन पहले दिन सर्वर डाउन होने के कारण एक घंटे देरी से 11:30 बजे शुरू हो सका। बुधवार को हिन्दी विषय के 100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें से 99 उपस्थित रहे। हिन्दी के 162 पदों के लिए कुल 652 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार 16 मार्च तक चलेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more