हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 May 2022

बगैर सूचना के अनुपस्थित अध्यापिका का वेतन रोका

गाजीपुर: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बृहस्पतिवार को विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक सहायक अध्यापिका के बीते कई दिनों से बगैर सूचना के लगातार अनुपस्थित पर उनका मई का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया।


बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सौरम के निरीक्षण के दौरान एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाई गईं। एसएमसी की बैठक नियमित बैठक कराने, विद्यालय में साफ-सफाई, छात्र नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव के संबंध में निर्देश दिया। शिक्षामित्र आशा देवी के अनुपस्थित तिथि का मानदेय रोक दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सौरम के निरीक्षण में आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर के अधिकांश कार्य अपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि कंपोजिट विद्यालय धरवॉ के निरीक्षण में शिक्षकों की तरफ से शिक्षण कार्य में लेसन प्लान एवं शिक्षक डायरी का प्रयोग किया जा रहा है। एसएमसी की बैठक नियमित कराने, विद्यालय में साफ-सफाई, छात्र नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने सहायक अध्यापिका आकांक्षा सोनकर के छह मई 2022 से बगैर सूचना के लगातार अनुपस्थित होने के कारण उनका मई माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी करंडा को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए आख्या उपलब्ध कराएं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more