हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 May 2022

बेसिक स्कूलों में आधार नामांकन शून्य होने पर मंडलायुक्त का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक की:- बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा


गोण्डा :- मिशन प्रेरणा की मंडलीय टास्क फोर्स की बैठक आयुक्त सभागार में बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि मिशन प्रेरणा के जरिए बेसिक स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूलों में नामांकन लक्ष्य बहराइच जिले में पूरा कर लिया गया है। गोण्डा व बलरामपुर में 70 प्रतिशत तक नामांकन पूरा नहीं हुआ है। इसे तत्काल पूरा कराते हुए पोर्टल पर नामांकित बच्चों का पंजीकरण करने के निर्देश दिए। आधार नामांकन में बलरामपुर में शून्य नामांकन होने पर बीएसओ को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।


मंडलायुक्त ने अन्य जिलों में भी नामांकन संतोषजनक न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आधार कार्यालय से मंडल के लिए नामित प्रतिनिधि सौम्या श्रीवास्तव से बातचीत कर तत्काल सभी जिलों में आधार नामांकन किट संचालित कराने को कहा। उन्होने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित 19 पैरामीटर्स से विद्यालयों को संतृप्त कराने की समीक्षा की। उन्होंने इसके तहत शेष कार्य 15 दिन के अन्दर पूरा कराने को कहा है। मंडलीय टास्कफोर्स के सभी सदस्यों को 20 मई तक कम से कम 5 स्कूलों का जायजा लेने को कहा।

मिड-डे-मील के सिलेंडर खरीद के निर्देश: मिड-डे-मील के तहत गोण्डा व बहराइच में अशासकीय विद्यालयों और मरदसों प्रबन्धतंत्र द्वारा गैस सिलेंडर और चूल्हा खरीदने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में हर सप्ताह दूध व फल का वितरण जरूर कराने को कहा।

स्कूल गोद लेकर सुधार कराएं अफसर : मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कहा कि मंडल और जिले के सभी अधिकारी स्कूल को गोद लेकर उनके विकास और सुधार लाने की कवायद करें। विद्यालयों को गोद लेकर विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं एवं शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित कराना होगा।

बैठक में अपर आयुक्त राकेश चंद्र शर्मा, उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद, सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन, एडी हेल्थ डॉ एचडी अग्रवाल, आरएफसी दिनेश शर्मा, उप निदेशक पंचायत आरएस चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, डायट प्राचार्य अतुल तिवारी, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण भूपेन्द्र कुमार सिंह, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या आरके मिश्र एवं बीएसए गोंडा अखिलेश प्रताप सिंह, बलरामपुर बीएसए रामचन्द्र आदि अफसर उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more