Basic Shiksha News: नामांकन 222 का उपस्थित मिले छह बच्चे, वेतन रोका

कानपुर। कंपोजिट विद्यालय फत्तेपुरवा में निरीक्षण के दौरान नामांकित 222 के स्थान पर मात्र छह बच्चे उपस्थित मिले। स्कूल में गंदगी पाई गई। एमडीएम तैयार नहीं कराया गया था।


 इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी के साथ अशिष्टता का व्यवहार किया। डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर इंचार्ज का जून माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। शेष स्टाफ को चेतावनी दी गई है। प्राथमिक विद्यालय विश्राम का पुरवा बिधनू बंद मिला था। शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब आने के बाद उन्हें चेतावनी दी गई है।