UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 June 2022

बीमा बेचने वाला खण्ड शिक्षा अधिकारी निलंबित

लखनऊ। गोण्डा के तत्कालीन खण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह को निलम्बत कर दिया गया है। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं को डरा-धमका कर 1992 बीमा पॉलिसियां की और कमीशन के रूप में लाखों रुपये कमाए। 



वर्तमान में वह बाराबंकी में तैनात हैं। शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया। एडी बेसिक, अयोध्या मंडल की जांच में सामने आया कि आरपी सिंह पर लगे आरोप सही हैं। आरपी सिंह अपनी पत्नी के नाम से बीमा कम्पनी चलाकर शिक्षकों की जबरिया पॉलिसी करते थे। 2000 से 2020 तक उन्होंने कुल 1992 बीमा पॉलिसी की।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more