UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 June 2022

शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गयी। राजकीय विद्यालय में कार्यरत प्राचार्य, प्राध्यापकों, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के तबादले के लिए ऑनलाइन होंगे। ऑनलाइन आवेदन 26 जून तक माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट के माध्यम से लिए जाएंगे। विभाग 30 जून को तबादले के आदेश जारी कर देगा।


नई तबादला नीति के अनुसार 31 मार्च 2019 के बाद नियुक्त शिक्षक-प्रधानाध्यापक ऑनलाइन तबादले के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more