UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 June 2022

सांसद वरुण गांधी ने की पेंशन छोड़ने की पेशकश

अग्निवीर और अग्निपथ योजना को लेकर लगातार ट्वीट के माध्यम से अपनी चिंताए जता रहे सांसद वरुण गांधी ने फिर से ट्वीट किया है। सांसद ने लिखा कि जब अग्निवीरों को पेंशन नहीं दी जा सकती तो जन प्रतिनिधियों के लिए क्या औचित्य है।


सांसद वरुण गांधी ने अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीरों के लिए आवाज उठाई है। लिखा है कि अग्निवीर अगर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जन प्रतिनिधियों को यह सहूलियत क्यों? सांसद वरुण गांधी ने लिखा कि राष्ट्ररक्षकों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो मैं खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूं।

सांसद ने बाकी माननीयों के सामने एक सवाल रख दिया है कि क्या हम विधायक-सांसद अपनी पेंशन छोड़ कर यह सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं, कि अग्निवीरों को पेंशन मिले?।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more