UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 June 2022

प्रमाण पत्र मिलने के बाद होगा संशोधन: यूपी बोर्ड

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद त्रुटि सुधार के लिए के लिए आवेदन क्षेत्रीय कार्यालय स्थित ग्रीवांस सेल में लिया जा रहा है। ग्रीवांस सेल में अंक पत्र में नाम की स्पेलिंग और दोषपूर्ण फोटो में सुधार के लिए आवेदन लेकर विद्यार्थी पहुंच रहे हैं, लेकिन ग्रीवांस सेल की ओर से यह जानकारी दी जा रही है कि प्रमाण पत्र आने के बाद त्रुटि सुधारने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। क्यूंकि एक साथ दो प्रमाण पत्र जारी करने का प्रावधान नहीं है।


ग्रीवांस सेल में सबसे अधिक प्रार्थना पत्र स्कूल के आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित दिखाए जाने की गड़गड़ी सुधारने के लिए आवेदन पहुंच रहे हैं। दूसरे नंबर पर विषय परिवर्तन के लिए प्रार्थना पत्र जमा हो रहे हैं। शुक्रवार को ग्रीवांस सेल में 35 विद्यार्थी आवेदन लेकर पहुंचे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more