UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 June 2022

शिक्षामित्र संघ ने घेरा दफ्तर, शिक्षक की बर्खास्तगी की मांग

लखीमपुर। महंगूखेड़ा स्कूल में शिक्षामित्र सीमा देवी से मारपीट करने वाले शिक्षक अजीत कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भारी संख्या में शिक्षामित्र शुक्रवार की दोपहर में बीएसए कार्यालय पहुंच गए।


यहां बैठक कर घटना को लेकर आक्रोश जताया। आदर्श समायोजित शिक्षामित्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने शिक्षक अजीत कुमार को बर्खास्त करने, महिला उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। करीब आधा घंटा तक बीएसए से वार्ता हुई। संजय मिश्रा ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

अगर शिक्षक को बर्खास्त न किया गया और महिला उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज न कराया गया तो शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सीमा देवी, आशा सिंह, पूनम मिश्रा, माधुरी कनौजिया, प्रवास श्रीवास्तव, मंजू वर्मा, उमा मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजेश कुमार सहित तमाम शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more